गुन्नौर: बबराला गवां मार्ग पर कस्बा गवां और गांव केसरपुर के समीप सड़क पर जानलेवा गड्ढे हैं #jansamasya
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के बबराला गवां मार्ग पर कस्बा गवां और गांव केसरपुर के समीप बदायूं से मेरठ को जोड़ने वाला और गजरौला हसनपुर के रास्ते अमरोहा को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों गड्ढों में नजर आ रहा है। यहां सड़क कम गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि आए दिन लोग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे है।