नावाडीह प्रखंड अंतर्गत शांतिवन भलमार स्थित गयात्री मंदिर में 12 घंटा अखंड जाप का समापन मंगलवार को दिप महोत्सव कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान गयात्री मंदिर परिसर में कलश स्थापित कर भक्तो ने 12 घंटे का अखंड जाप किया। इस दौरान गयात्री परिवार के सदस्यो ने दिप यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए कामना की।