पाटन: वार्ड क्रमांक 7 में जलसंकट से जूझ रहे हैं नागरिक, कम समय के लिए ही मिल पाता है पानी
Patan, Jabalpur | Jun 14, 2026 वार्ड क्रमांक 7 में जलसंकट से नागरिक जूझ रहे हैं वार्ड के नागरिकों ने रविवार दोपहर लगभग 11:00 बजे बताया कि पानी की कमी लगातार बनती जा रही है नर्मदा लाइन भी सही समय पर नहीं आती और आती भी तो थोड़े समय के लिए और उसमें भी पानी की रफ्तार सही नहीं रहती।जिससे कि उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है नागरिकों ने समस्या को हल करने की गुहार लगाई है।