गयाजी शहर के महिला थाने में सोमवार को 2 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पारिवारिक विवाद सुलझाने आए सास और बहू के बीच अचानक कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच “दे दना दन” हाथापाई होने लगी, जिससे थाना परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।