जांजगीर: कलेक्ट्रेट गेट पर सत्याग्रह खत्म, विधायक ब्यास कश्यप ने आश्वासन के बाद तोड़ा अनशन
जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप के सत्याग्रह के चलते कलेक्टर कार्यालय का मुख्य द्वार आम लोगों के लिए बंद हो गया। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौके पर जुटे रहे। स्थिति को संभालने एडिशनल कलेक्टर बाहर आए और विधायक से चर्चा की। उन्होंने मांगों को शासन स्तर पर भेजने तथा जिला स्तर की समस्याओं पर 15 दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया।