गुना जिले के म्याना में 19 अक्टूबर को नायब तहसीलदार आरती गौतम, थाना प्रभारी रविंद्र सिकरवार और अधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण किया, पटाखा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था देखी। इस दौरान पटाखा दुकानों पर प्रतिबंधित पटाखे मिलने पर जप्त करने की कार्रवाई की गई। दुकानदारों को नियम और मानकों का पालन करने शख्त हिदायत दी गई।