प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग को लेकर श्रद्धालुओं में हुई जमकर मारपीट, वीडियो हो रहा वायरल
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज बृहस्पतिवार को करीबी 11:00 बजे के आसपास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा रहा है कि महाकुंभ में आए श्रद्धालु आपस में जमकर मारपीट कर रहे हैं,खबरों के मुताबिक गाड़ी पार्क करने को लेकर श्रद्धालुओं में जमकर नोकझोंक हुई,इस दौरान आपस में मारपीट की है।