काशी चक: भट्टा गांव में पटवन के लिए निकले भरत चौधरी की मौत, आहार के पास झाड़ी से मिला शव, पत्नी ने रात में दर्ज कराया था आवेदन
काशीचक प्रखंड के भट्टा गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि 7 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे मृतक की पत्नी ने आवेदन देकर बताया था कि उनके पति भरत चौधरी पटवन के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी थी।