निघासन: बौधिया कला गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, समय पर नहीं पहुंची दमकल व पुलिस की टीम पर उठे सवाल
लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत बौधिया कला में आज गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई घर इसकी चपेट में आ गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बाल्टी, पाइप और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों ने विकराल रूप ले लिया।