एकमा: भव्य कलश यात्रा के साथ नवदिवसीय शत चंडी महायज्ञ का शुभारंभ
Ekma, Saran | Apr 20, 2026 एकमा नगर पंचायत के भोरहो पुर गांव स्थित मां कामाख्या मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ निकाली गई यह यात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। विधिवत पूजा अर्चना के बाद जल भरी कर पुनः यज्ञ स्थल वापस लौट गए।