पताही: स्कूल में 'मैडम एसडीओ' ने क्लास ली, बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन
पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी मंगला कुमारी ने गुरुवार को प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, परसौनी का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला—एसडीओ ने खुद कक्षा संभाली, बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया और करीब दो घंटे तक विभिन्न विषयों की बारीकियां समझाईं।