कुकड़ू: विधायक सबिता महतो की पहल से बालिका विद्यालय कुकड़ू को मिला 62.5 केवीए का डीजी सेट
कुछ दिन पूर्व आए प्राकृतिक दुर्योग (आंधी-तूफान) के कारण क्षेत्र में दो दिनों तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी. इसका असर कुकड़ू स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पर भी पड़ा, जहां एमडीएम, नाश्ता, भोजन, बच्चों की दैनिक दिनचर्या, नहाना एवं कपड़ा धोने जैसी आवश्यक गतिविधियां प्रभावित हो गई थीं. विद्यालय में उत्पन्न इस गंभीर समस्या की जानकारी स्थानीय गठबंधन