घुमारवीं दकड़ी चौक पर दर्दनाक हादसा: बैल को टक्कर मारकर भागी कार, घायल बैल को देखने पहुंचे युवक को दूसरी गाड़ी ने कुचला SP Bilaspur HP DC Bilaspur
घुमारवीं के दकड़ी चौक स्थित यश दयाल स्वीट्स के सामने देर रात करीब 10:08 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पहले एक वाहन ने सड़क पर मौजूद बैल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बैल को देखने और पानी पिलाने पहुंचे एक युवक को पीछे से आए दूसरे वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एम्स रेफर किया गया है। वहीं, बैल की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों वाहनों और उनके चालकों की पहचान कर मामले की जांच की जाए तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
#UTHimachal #UniqueTodayNews #Ghumarwin #Bilaspur #RoadAccident #HitAndRun #RoadSafety #HimachalPradesh