मंडला: 1 मई से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह-2026”, “मस्ती की पाठशाला” से खेलों से जुड़ेंगे खिलाड़ी
Mandla, Mandla | Apr 28, 2026 जिले में युवाओं और बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। 1 मई से जिलेभर में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह-2026 मस्ती की पाठशाला” की शुरुआत होने जा रही है। जिले में 1 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले इस ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।