Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
No video available

*बड़े नाले में अचानक आया काला गंदा बदबूदार और विषैला पानी* #सहावर तहसील के गांव रारा-फतेहपुर में एक बड़ा नाला निकलता है. इस नाले में कभी भी काला गंदा पानी नहीं आया। ग्राम वासियों ने बताया कि हमेशा इस नाले में साफ और स्वच्छ पा

19.7k views | Uttar Pradesh, India | Jul 12, 2024

MORE NEWS

#SP_KSJ के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर आम जन में जगाया सुरक्षा का भाव। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी गई ।  #Kasganj_Police https://t.co/raniiXILAz

#SP_KSJ के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर आम जन में जगाया सुरक्षा का भाव। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी गई । #Kasganj_Police https://t.co/raniiXILAz

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

कासगंज में नकब लगाकर लाखों की चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य, अलमारी से नकदी व आभूषण मिलने पर गहराई से हो रही जांच

कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरुआपुर में रविवार सुबह नकब लगाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पीड़ित देवप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रात में अज्ञात चोर घर की पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखा एक बक्सा उठा ले गए। बक्से में करीब 1.25 लाख रुपये नकद, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा चांदी के सिक्के रखे थे।

जांच के दौरान पुलिस को चोरी हुआ बक्सा घर से करीब 30 मीटर दूर गली में पड़ा मिला, जिसे चोरों द्वारा खंगाला गया था। घटनास्थल के समीप ग्राम प्रधान का सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसकी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में कैमरे में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई नहीं दी।

पूछताछ में परिवार ने बताया कि करीब एक माह पहले केसीसी से 1.25 लाख रुपये निकाले गए थे। पुलिस ने जब इन रुपयों के उपयोग के संबंध में जानकारी ली तो देवप्रकाश ने बताया कि वह ब्याज पर रुपये देने का काम करता है, लेकिन धन के उपयोग को लेकर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

जांच के दौरान पुलिस ने परिवार की अलमारी खुलवाई, जिसमें करीब 12 हजार रुपये नकद, पांच पीली धातु की अंगूठियां, एक चैन, एक टीका, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक हार, एक चांदी का लॉकेट और अन्य आभूषण सुरक्षित मिले। जबकि पहले परिवार की ओर से अलमारी में कोई सामान न होने की बात कही गई थी। इस विरोधाभास के कारण पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मकान के पीछे की गली से नकब लगाया गया है। घटना के समय बरामदे में देवप्रकाश के माता-पिता सो रहे थे, जबकि देवप्रकाश दूसरे कमरे में अकेला था। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। #Kasganjpolice #crimenews

कासगंज में नकब लगाकर लाखों की चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य, अलमारी से नकदी व आभूषण मिलने पर गहराई से हो रही जांच कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरुआपुर में रविवार सुबह नकब लगाकर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी होने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़ित देवप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि रात में अज्ञात चोर घर की पीछे की दीवार में नकब लगाकर कमरे में रखा एक बक्सा उठा ले गए। बक्से में करीब 1.25 लाख रुपये नकद, एक जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा चांदी के सिक्के रखे थे। जांच के दौरान पुलिस को चोरी हुआ बक्सा घर से करीब 30 मीटर दूर गली में पड़ा मिला, जिसे चोरों द्वारा खंगाला गया था। घटनास्थल के समीप ग्राम प्रधान का सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसकी फुटेज पुलिस खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में कैमरे में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई नहीं दी। पूछताछ में परिवार ने बताया कि करीब एक माह पहले केसीसी से 1.25 लाख रुपये निकाले गए थे। पुलिस ने जब इन रुपयों के उपयोग के संबंध में जानकारी ली तो देवप्रकाश ने बताया कि वह ब्याज पर रुपये देने का काम करता है, लेकिन धन के उपयोग को लेकर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच के दौरान पुलिस ने परिवार की अलमारी खुलवाई, जिसमें करीब 12 हजार रुपये नकद, पांच पीली धातु की अंगूठियां, एक चैन, एक टीका, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी झुमकी, एक हार, एक चांदी का लॉकेट और अन्य आभूषण सुरक्षित मिले। जबकि पहले परिवार की ओर से अलमारी में कोई सामान न होने की बात कही गई थी। इस विरोधाभास के कारण पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानकर हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मकान के पीछे की गली से नकब लगाया गया है। घटना के समय बरामदे में देवप्रकाश के माता-पिता सो रहे थे, जबकि देवप्रकाश दूसरे कमरे में अकेला था। आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी नगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। #Kasganjpolice #crimenews

Kasganj, Kasganj | Jul 20, 2026

#SP_KSJ के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर आम जन में जगाया सुरक्षा का भाव। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गई । 
#Kasganj_Police https://t.co/j6BR9TC718

#SP_KSJ के निर्देशन में जनपद में सुदृढ़ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त कर आम जन में जगाया सुरक्षा का भाव। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए चेकिंग की गई । #Kasganj_Police https://t.co/j6BR9TC718

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 20, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर सोरों कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, जाम और अतिक्रमण पर उठे अहम मुद्दे

श्रावण मेले की व्यवस्थाओं पर प्रशासन ने लिए सुझाव, तीर्थ पुरोहितों व व्यापारियों ने सुचारु यातायात और अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग

सोरों (कासगंज)। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा एवं मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सोरों कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हर्षिता देवड़ा ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान, अधिशासी अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों और गोताखोरों से व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए।

बैठक में क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए सुझावों के आधार पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

बैठक के दौरान स्थानीय तीर्थ पुरोहित एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने मुख्य बाजार और कांवड़ मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए फुटपाथ अतिक्रमण को श्रावण मास से पूर्व हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अन्य स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने व्यापारियों, गोताखोरों एवं अन्य उपस्थित लोगों से कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए और सभी से आपसी सहयोग एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

बैठक में आदित्य काकोरिया, हेमंत त्रिगुणायत, आशुतोष तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, गोविंद तिवारी, गोविंद महेरे, विकास निर्भय, पूर्व सभासद महेंद्र कश्यप, बबलू पंडित, लाला फ़र्सीवार, सभासद पवनेश सक्सेना, सुधांशु भारद्वाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी, तीर्थ पुरोहित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कांवड़ यात्रा को लेकर सोरों कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, जाम और अतिक्रमण पर उठे अहम मुद्दे श्रावण मेले की व्यवस्थाओं पर प्रशासन ने लिए सुझाव, तीर्थ पुरोहितों व व्यापारियों ने सुचारु यातायात और अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग सोरों (कासगंज)। श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा एवं मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सोरों कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हर्षिता देवड़ा ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान, अधिशासी अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों और गोताखोरों से व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए। बैठक में क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए सुझावों के आधार पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान स्थानीय तीर्थ पुरोहित एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया ने मुख्य बाजार और कांवड़ मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए फुटपाथ अतिक्रमण को श्रावण मास से पूर्व हटाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अन्य स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने व्यापारियों, गोताखोरों एवं अन्य उपस्थित लोगों से कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए और सभी से आपसी सहयोग एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में आदित्य काकोरिया, हेमंत त्रिगुणायत, आशुतोष तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, गोविंद तिवारी, गोविंद महेरे, विकास निर्भय, पूर्व सभासद महेंद्र कश्यप, बबलू पंडित, लाला फ़र्सीवार, सभासद पवनेश सक्सेना, सुधांशु भारद्वाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी, तीर्थ पुरोहित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Kasganj, Kasganj | Jul 19, 2026

कासगंज में महिला हत्याकांड के दो इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

25-25 हजार रुपये के थे इनाम घोषित, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद

कासगंज। थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में हुए महिला हत्याकांड में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, कादरगंज निवासी महिला के गायब होने की सूचना 8 जुलाई को मिली थी। तलाश के दौरान 14 जुलाई को एक आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी।

पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित आरोपी मोटरसाइकिल से कादरगंज की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी आफताब के दाहिने पैर और शोएब के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कासगंज रेफर किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी आफताब पुत्र जमील और शोएब पुत्र सगीर खां, दोनों ग्राम कादरगंज थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी चंचल सिरोही सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। #KasganjPolice

कासगंज में महिला हत्याकांड के दो इनामी आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार 25-25 हजार रुपये के थे इनाम घोषित, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद कासगंज। थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में हुए महिला हत्याकांड में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, कादरगंज निवासी महिला के गायब होने की सूचना 8 जुलाई को मिली थी। तलाश के दौरान 14 जुलाई को एक आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव बरामद किया गया था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित आरोपी मोटरसाइकिल से कादरगंज की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी आफताब के दाहिने पैर और शोएब के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कासगंज रेफर किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी आफताब पुत्र जमील और शोएब पुत्र सगीर खां, दोनों ग्राम कादरगंज थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस टीम में थाना प्रभारी चंचल सिरोही सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। #KasganjPolice

Kasganj, Kasganj | Jul 18, 2026