सुरखी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 स्थित सुरखी बाईपास पर मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे केले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बड़ी मात्रा में केले सड़क किनारे बिखर गए। ट्रक देवरी से मालथोन की ओर जा रहा था। प्राथमिक तौर पर चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होना बताया जा रहा है। ड्राइवर क्लीनर सुरक्षित है।