उज्जैन ग्रामीण: नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक बन रही सड़क का महापौर ने किया निरीक्षण दिए निर्देश
उज्जैन: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत नानाखेड़ा से शांति पैलेस चौराहे तक बन रही सड़क का महापौर मुकेश टटवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 9.44 करोड़ रुपये की लागत से 550 मीटर लंबी और 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जा रही है। अब तक 350 मीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। परियोजना