जमुई: जूम फ़ूड प्लाजा के पास सूमो विक्टा वाहन की टक्कर से ठेला चालक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 1, 2025 शहर स्थित जूम फ़ूड प्लाजा के पास मंगलवार की सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार सूमो विकटा वाहन की टक्कर से ठेला चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा ठेला चालक का इलाज किया जा रहा है। घायल ठेला चालक की पहचान सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई है।