जमुई: मॉर्निंग वॉक शुल्क के खिलाफ मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने डीएम आवास का घेराव कर जताया विरोध
Jamui, Jamui | Apr 1, 2025 शहर के चिल्ड्रन पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए शुल्क लगाए जाने के विरोध में मंगलवार की सुबह 7 बजे दर्जनों लोग डीएम अभिलाषा शर्मा के आवास पर पहुंचे और जोरदार विरोध किया। पहले जहां मॉर्निंग वॉक के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, वहीं अब पार्क में प्रवेश के लिए ₹20 प्रति व्यक्ति का शुल्क निर्धारित किया गया है।