नबीनगर: स्टेशन रोड़ और फुटहरवा से 3 मामलों का वांछित आरोपी गिरफ्तार
नवीनगर थाना पुलिस ने बीते रात्रि कार्रवाई करते हुए तीन मामलों में वांछित एक आरोपी सहित दो एनबीडब्ल्यू वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय बताया कि थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव निवासी तेजू चौहान तीन अलग-अलग कांडों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था।