बरेली: बरेली में भागवत कथा सुनकर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आंख चीरकर सिर में धंसी गोली
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में शुक्रवार रात श्रीमद्भागवत कथा सुनकर लौट रहे संतोष पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी। वारदात प्राचीन दुर्गा मंदिर से महज 10 मीटर की दूरी पर हुई। एक गोली संतोष की बाईं आंख को चीरते हुए सिर में जा धंसी, जबकि दूसरी गोली छूकर निकल गई। गंभीर रूप से घायल संतोष को एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया ह