डुमरा: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड विवाद को साजिश का रंग देने की कोशिश, अधिकांश चालकों ने ठेकेदार के कामकाज पर जताया भरोसा
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन स्थित ऑटो स्टैंड में पार्किंग शुल्क को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। स्टैंड से जुड़े कई ऑटो चालकों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर है और अधिकांश चालक निर्धारित नियमों के तहत अपना कार्य कर रहे हैं हालांकि कुछ लोगों द्वारा इस मामले को अनावश्यक रूप से तूल देकर विवाद का रूप देने की कोशिश की जा रही है।