कसिया: विशुनपुरा पुलिस पर युवक को बेरहमी से पिटाने का आरोप, पुलिस ने कहा- चोरी के मामले में लाया गया था थाने, वीडियो हुआ वायरल
बड़हरा दुबे निवासी राधा किशुन का आरोप है कि उनके बेटे संजय को 13 अगस्त की रात को विशुनपुरा पुलिस द्वारा शराब के नशे में थाने लाया गया था। पिता का आरोप है कि पुलिस की पिटाई के चलते संजय की हालत बिगड़ गई और वह थाने में ही बेहोश हो गया। फिर उसे अस्पलाल लाया गया, जहां इलाज हुआ। वहीं पुलिस चोरी के मामले में थाने लाने की बात कह बता रही कि अचानक उसकी तबियत बिगड़ गयी