कसिया: गौरी जगदीश में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामने मिला नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
सेवरही थाना क्षेत्र के गांव गौरी जगदीश में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर एएनएम सेन्टर के सामने नवजात शिशु का शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल सेवरही थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि नवजात शिशु के शव को एएनएम सेन्टर द्वारा फेंका गया है।