कसिया: दुदही में बिजली विभाग ने कार्रवाई की, बकाया बिल न चुकाने वालों के कनेक्शन काटे, घर-घर जाकर की वसूली
दुदही के विद्युत उपकेंद्र ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जेई सर्वेश दुबे के नेतृत्व में टीम ने माधोपुर गांव सहित कई ग्रामीण इलाकों में बिजली लाइनों की जांच की। टीम ने माधोपुर में ढीले तारों और खराब जोड़ों की मरम्मत की। साथ ही अवैध कनेक्शन की भी जांच की। घर-घर जाकर बिजली बिल की वसूली की गई। और बकायेदारों की बिजली काट दी गयी।