कसिया: फाजिलनगर बिजली उपकेंद्र में लापरवाही, फाल्ट ठीक कर रहे लाइनमैन को लगा करंट, कर्मचारी की शिफ्ट बदलने में हुई चूक
फाजिलनगर के समउर मोड़ पर बिजली फाल्ट की मरम्मत के दौरान एक प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। घायल लाइनमैन की पहचान मोगलपुरा निवासी 22 वर्षीय सरफुद्दीन के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब सरफुद्दीन 11000 वोल्ट की लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए पोल पर काम कर रहा था। उसने बिजली उपकेंद्र से शट डाउन की अनुमति ले रखी थी।