कटघोरा: कटघोरा चौक से अवैध ठेले-गुमटियां हटाई गईं, प्रशासन ने की कार्रवाई
Katghora, Korba | Apr 18, 2026 कटघोरा चौक में लंबे समय से लगे अवैध ठेले और गुमटियों को प्रशासन ने हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कटघोरा के एसडीएम तन्मय खन्ना के साथ कटघोरा पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।कार्रवाई के दौरान चौक पर यातायात बाधित करने वाली और अतिक्रमण के दायरे में आई सभी अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया।