अनूपपुर: फुनगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ₹5 लाख से अधिक का माल बरामद
मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली कठना नदी से अवैध रेत लोड कर ग्राम बम्हनी की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोका। जांच के दौरान ट्रैक्टर बिना नंबर का पाया गया। चालक ने अपना नाम बीरबल साहू , निवासी छिल्पा बताया, जिसने ट्रैक्टर को स्वयं का होना स्वीकार किया।