विदिशा नगर: रघुवंशी समाज धर्मशाला ट्रस्ट चुनाव: जय सिंह निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
बस स्टैंड स्थित रघुवंशी धर्मशाला ट्रस्ट के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। रविवार दोपहर 12 बजे समाजजनों की बैठक में सर्वसम्मति से जय सिंह रघुवंशी को अगले दो वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। बैठक में ट्रस्ट के अन्य पदों पर भी चार पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।