फर्रुखाबाद: हुल्लापुर के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार साली की सिर फटने से हुई मौत, जीजा और मासूम बच्चा गंभीर घायल
अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गलारपुर निवासी सुधीर राजपूत अपनी 15 वर्षीय साली नैनसी पुत्री सोनपाल को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। उनके साथ सुधीर का 7 वर्षीय पुत्र विक्रांत भी था। शाहजहांपुर के हुल्लापुर में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।जिला अस्पताल लोहिया में नैनसी को मंगलबार दोपहर 3:39 PM पर मृत घोषित कर दिया गया