Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
binayyadav6789
3
धोखाधड़ी का शिकार हुए प्रतीक यादव! कारोबार में पार्टनरशिप को लेकर बड़ा खुलासा #प्रतीक_यादव #BreakingNews #FraudCase #B...
Sono, Jamui
| May 13, 2026
#प्रतीक_यादव
#breakingnews
#fraudcase
#b...
MORE NEWS
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026
प्रकृति को केवल किताबों से नहीं, बल्कि उसे करीब से महसूस करके ही सही मायने में समझा जा सकता है। इसी सोच के साथ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृत्यानंद मध्य विद्यालय, मलयपुर द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने परिवेश में पाई जाने वाली 'खस' (Vetiver) घास के असाधारण गुणों और उसकी उपयोगिता को करीब से जाना। विद्यार्थियों ने समझा कि साधारण सी दिखने वाली यह घास अपनी गहरी जड़ों से मिट्टी का कटाव रोककर भूजल को सहेजती है। इसके साथ ही, इसके जड़ों से सुगंधित तेल ,इत्र व सौंदर्य प्रसाधन और इससे बनने वाली चटाइयों व टोकरियों का आर्थिक महत्व भी अत्यंत गहरा है। जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि बच्चों में अपने परिवेश को देखकर उत्पन्न होने वाली जिज्ञासाओं का व्यावहारिक समाधान किया जाए, जिससे उनके भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित हो सके। विद्यालय की यह पहल बच्चों को सैद्धांतिक पाठ से आगे ले जाकर सर्वांगीण व व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक सशक्त कदम है। सभी अभिभावकों से विनम्र अपील है कि वे अपने बच्चों को नियमित विद्यालय अवश्य भेजें। आपकी यह सजगता न केवल आपके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि हमारे जिले के सर्वांगीण विकास और प्रगति में भी एक मजबूत नींव साबित होगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026
हमारी माटी में प्राकृतिक संपदा का अद्भुत खजाना छिपा है। प्राकृति के अंदर साधारण सा दिखने वाला घास के महत्व और उसके प्रति जानकारी एवं उसके संरक्षण के प्रति बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से, जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार, कृत्यानंद मध्य विद्यालय, मलयपुर द्वारा एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का ध्येय बच्चों को उनके परिवेश में स्थित प्राकृतिक घासभूमियों और उनके पर्यावरणीय महत्व से रूबरू कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बिहार की संकटग्रस्त एवं जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत अधिसूचित महत्वपूर्ण देशी घास 'खस' (Vetiver) को करीब से देखा और समझा। बच्चों ने जाना कि अपनी गहरी जड़ों से मिट्टी के अपरदन को रोकने और भूजल स्तर को सहेजने वाली यह साधारण सी दिखने वाली घास वास्तव में प्रकृति का अनमोल उपहार है। इसकी जड़ों से मिलने वाला कीमती सुगंधित तेल सौंदर्य प्रसाधनों और इत्र में प्रयुक्त होता है, वहीं इससे चटाइयाँ व टोकरियाँ भी बनाई जाती हैं। इस अनुभव ने बच्चों को यह गहराई से अहसास कराया कि घासभूमियाँ केवल खाली मैदान नहीं, बल्कि हमारी जैव विविधता और पारिस्थितिकी संतुलन की जीवनरेखा हैं। कृत्यानंद मध्य विद्यालय की यह पहल नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति आदर और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जगाने की दिशा में एक अत्यंत सार्थक प्रयास सिद्ध हुई । Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026
लंबे समय तक नक्सलवाद के दंश को झेलने के बाद आज हमारा जमुई जिला विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। परंतु जिला प्रशासन का यह स्पष्ट मानना है कि यह विकास तब तक पूर्ण और अर्थहीन है, जब तक कि जिले का हर एक बच्चा शिक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर न बने। बच्चों का सर्वांगीण विकास ही वास्तव में एक सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध जमुई की सबसे मजबूत नींव है। इसी पवित्र उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन जिले के शैक्षणिक परिदृश्य को बदलने और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शासन ,प्रशासन और शिक्षकों का प्रयास तभी सार्थक होगा जब इसमें समाज की पूर्ण सहभागिता होगी। इसी सोच के साथ जिला प्रशासन जिले के सभी सम्माननीय माता-पिता एवं अभिभावकों से यह अपील करता है कि आप अपने बच्चों को प्रतिदिन और समय पर विद्यालय अवश्य भेजें। स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा, संस्कार और विकास के अवसर आपके बच्चों तक तभी पहुँच सकते हैं, जब वे नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित हों। बच्चों के सर्वांगीण विकास की शुरुआत अपने घर से ही होती है। इसीलिए आप सभी मिलकर एक जिम्मेदार अभिभावक की भूमिका निभाएं, अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें और जमुई के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं। विद्यालय में आपके बच्चों की नियमित उपस्थिति ही आपके बच्चे के सर्वांगीण विकास और जमुई के उज्ज्वल भविष्य का आधारहै। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Home Department, Govt. of Bihar #JamuiEducation #QualityEducation #ParentalRole #InspiringJamui #jamuiadministration
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026
—:प्रेस विज्ञप्ति:— जिला पंचायत राज कार्यालय, जमुई माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा दो दिवसीय जमुई जिला भ्रमण कार्यक्रम के प्रथम दिवस दिनांक 11 सितंबर 2026 को खैरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं संध्या में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता गई। भ्रमण के दूसरे दिवस दिनांक 12 सितंबर 2026 को झाझा प्रखंड के धमना पंचायत में नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन तथा भव्य स्वागत द्वार का विधिवत उद्घाटन किया गया। दिनांक 11.09.2026 को आयोजित समीक्षा बैठक में माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना द्वारा जमुई जिला अन्तर्गत पंचायती राज विभाग से संबंधित क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा उप विकास आयुक्त, जमुई, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, जमुई, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन प्रमंडल, जमुई, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ की गयी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को सधन्यवाद के साथ बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई। पंचायत सरकार भवन :- जमुई जिलान्तर्गत कुल–152 ग्राम पंचायतों में से कुल–152 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु स्वीकृति दी गयी है। जिसमें से 69 पूर्ण हो चुका है। साथ ही 69 निर्माणाधीन है, शेष 14 CWJC एवं अन्य में लंबित है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को लगातार निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करने हेतु निदेश दिया गया एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई को भी समय–समय पर अनुश्रवण एवं स्वयं निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप भवन निर्माण :- जमुई जिलान्तर्गत कुल–10 ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप भवन निर्माण हेतु विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके आधार पर कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन प्रमंडल, जमुई द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात् प्रशासनिक स्वीकृति के लिए कृत कार्रवाई करने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई को निदेश दिया गया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जमुई द्वारा बताया गया कि 41 ग्राम पंचायतों का भूमि चिन्हित कर विभाग को स्वीकृत हेतु भेजा गया है साथ ही शेष ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना :- जमुई जिलान्तर्गत कुल–20960 मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट लगाने हेतु लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्य के विरुद्ध कुल–20436 मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट का अधिष्ठापन किया गया है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जिले में अधिष्ठापित सोलर स्ट्रीट लाईट का शत–प्रतिशत अविलम्ब पूर्ण कराया जाय। ग्राम पंचायत स्तर पर अधिष्ठापित मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट का नियमित निरीक्षण करने हेतु संध्या 06:30 बजे अपराहन के बाद कराया जाय, ताकि क्रियाशील अथवा अक्रियाशील का वास्तविक आंकलन किया जा सके। साथ ही प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को भी नियमित निरीक्षण करने हेतु निदेश दिया गया तथा किसी भी एजेंसी के द्वारा ससमय कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दण्ड की राशि वसूल की जाय। 15वीं वित्त आयोग / षष्ठम् राज्य वित्त आयोग :- 15वीं वित्त आयोग / षष्ठम् राज्य वित्त आयोग अन्तर्गत प्राप्त राशि के व्यय में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही योजनाओं को पोर्टल पर पूर्ण करने का भी निर्देशित किया गया है। सहयोग पोर्टल :- जमुई जिलान्तर्गत पंचायती राज विभाग अन्तर्गत कुल–398 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन के विरुद्ध 375 आवेदनों को निस्तार किया गया। शेष 05 लंबित आवेदन को ससमय निस्तार करने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। मोक्षधाम :- जमुई जिलान्तर्गत कुल 152 ग्राम पंचायतों में मोक्षधाम हेतु कुल सर्वेक्षित 266 के विरुद्ध कुल–41 मोक्षधाम पूर्ण है, शेष 34 पर निर्माण कार्य प्रारंभ है। दिनांक–01.04.2026 से माह अगस्त 2026 तक कुल अंत्येष्टि की संख्या–852 है। जिसमें से 852 का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है। इस संबंध में सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को ससमय मृत्यु प्रमाण–पत्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया।
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026
प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 12 सितंबर 2026 शीर्षक: जमुई सिविल कोर्ट में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन। आपसी सुलह से त्वरित न्याय पाने के लिए लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह। जमुई: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आज सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अपर एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती मंजू श्री द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने राष्ट्रीय लोक अदालत को आम जनता के लिए राहतकारी बताते हुए कहा कि यह मंच बिना किसी आर्थिक बोझ और जटिल कानूनी प्रक्रियाओं के त्वरित न्याय प्रदान करता है। यहाँ आपराधिक सुलहनीय मुकदमों, मोटर दुर्घटना दावों, वैवाहिक विवादों, बैंक वसूली, बिजली बिल, श्रम एवं भूमि अधिग्रहण जैसे मामलों का समाधान आपसी सौहार्द से किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ किसी भी पक्ष की हार नहीं होती और फैसला अंतिम होने के कारण पक्षकार सालों-साल चलने वाली अदालती अपीलों के चक्कर से मुक्त हो जाते हैं। वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय कमला प्रसाद ने स्पष्ट किया कि लोक अदालत में निर्णय थोपने के बजाय दोनों पक्षों की स्वेच्छा और सहमति से वादों को सुलझाया जाता है। यही पारस्परिक सहमति इस व्यवस्था को त्वरित, प्रभावी और समय की बचत करने वाला बनाती है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने मुकदमों का निपटारा कर इस सुलभ मंच का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने लोक अदालत के प्रशासनिक और सामाजिक महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज लोक अदालत के अवसर पर उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि आमजन अब कचहरी के चक्कर लगाने के बजाय सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में जागरूक हो चुके है। आगे उन्होंने कहा कि लोक अदालत केवल मुकदमों के निपटारे का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने और पारिवारिक एवं व्यक्तिगत शांति बहाल करने का एक अत्यंत संवेदनशील और व्यावहारिक मंच है। आगे उन्होंने कहा कि यहाँ मामलों का समाधान कर पक्षकार न केवल अपने कीमती समय और धन की बचत करते हैं, बल्कि वर्षों पुराने मानसिक तनाव से मुक्त होकर सुकून का जीवन जी सकते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटी पूरी प्रशासनिक और न्यायिक टीम के प्रयासों और उनके बीच स्थापित बेहतर संबंध में भावना की सराहना करते हुए उपस्थित सभी पक्षकारों को बधाई दी। पुलिस अधीक्षक ने सशक्त संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत "न्याय सबके लिए" के परम संकल्प को धरातल पर साकार करने का सबसे सशक्त माध्यम है। पुलिस और कानून व्यवस्था का मूल उद्देश्य समाज में शांति स्थापित करना है, और लोक अदालत बिना किसी अदालती शुल्क के आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ न्याय देकर इसी उद्देश्य को पूरा करती है। उन्होंने बल देकर कहा कि वर्षों तक चलने वाली कानूनी प्रक्रियाओं के बजाय एक ही छत के नीचे आपसी सहमति से विवाद खत्म करना समाज में भाईचारे को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम में जिला विधिक संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह ने भी अपने संबोधन में इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती मंजू श्री ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पक्षकारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, समस्त न्यायिक पदाधिकारी, सम्मानित विद्वान अधिवक्तागण सहित विभिन्न प्रकार के वादों के समाधान हेतु आए पक्षकार उपस्थित रहे।
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026
Jamui, Bihar | Sep 12, 2026
BREAKING NEWS | सीतामढ़ी जिला परिषद पति की हत्या से भड़का आक्रोश! डुमरा थाना क्षेत्र में हत्या और गोलीकांड के बाद उग्र हुए लोगों ने एसपी अमित रंजन की गाड़ी समेत पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना में यातायात DSP समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर तनाव का माहौल, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी। घटना की विस्तृत जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। #SitamarhiNews #BreakingNews #सीतामढ़ी #डुमरा #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #HindiNews #NewsUpdate #बिहार #BiharPolitics #BigBreaking
Sono, Jamui | Sep 12, 2026
झाझा रेल थाना में FIR के बाद मचा बवाल! महिला होमगार्ड ने मीडिया के सामने रखी अपनी बात, कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल #सेवन_तक_न्यूज़ #JamuiNews #Jamui #Jhajha #BiharNews #BreakingNews #JhajhaRailThana #HomeGuard #GRP #RailwayNews #BiharBreaking #NewsUpdate #JhajhaNews #ViralNews #latestnewsupdate
Sono, Jamui | Sep 12, 2026