बक्सर: जिले में 1.54 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई 16.99 करोड़ की पेंशन राशि
Buxar, Buxar | Jun 10, 2026 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत मिली। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मई माह की पेंशन राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के पेंशनधारियों के खातों में 1100 रुपये की दर से भेजा गया।