रातू: राशन कार्ड के नियम बदले, आवेदन के लिए 6 दस्तावेज और हर सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र जरूरी
Ratu, Ranchi | Sep 20, 2026 झारखंड में राशन कार्ड बनवाने, परिवार के नए सदस्य का नाम जोड़ने और पुराने कार्ड में सुधार कराने वालों के लिए जरूरी खबर है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया को और सख्त कर दिया है। अब पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज अपलोड किए बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ेगा। आवेदक को घर की फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी औ