चूरू: कुम्भ मेले से लौटे साधु संतों का मुस्लिम समाज ने चूरू में स्वागत कर पेश की नजीर
Churu, Churu | Feb 12, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर समाजसेवी सुरेश सैन के नेतृत्व तथा साधु संतों के सानिध्य में सैंकडो श्रद्धालुओं के प्रयागराज कुंभ में स्नान कर चूरू लौटने पर बुधवार को मुस्लिम समाज की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया गया। मुस्ताक अहमद ने शाम 5 बजे बताया कि चूरू शहर का सांप्रदायिक सौहार्द अन्य शहरों के लिए एक नजीर है।