फतुहा: उत्तर प्रदेश: कानपुर के युवक का सोनारु सुपनचक पथ पर मिला शव, फैली सनसनी
Fatwah, Patna | May 17, 2026 उत्तर प्रदेश कानपुर के एक युवक की सोनारू सुपनचक पथ के किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पहले अज्ञात शव मानकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। बाद में मृतक की परिजन ने पहचान कर लिया है। मृतक कानपुर देहात जिले के गनीपुर तहसील के नानपुर गांव निवासी अमरेश कुमार है। वह गांव के कन्टेनर चालक के साथ फतुहा आया था। मौत का कारण पता नहीं चला है।