अरनोद: अरनोद क्षेत्र में हैंडपंप मरम्मत कार्यों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
प्रतापगढ़, जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने रविवार को फील्ड निरीक्षण के दौरान जिले में पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत वीरावली, मंडावरा, जाजली, बेड़मा एवं अरनोद क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अरनोद के बेड़मा एवं नागदेड़ा में जल जीवन मिशन के कार्यों का भ