लखीमपुर खीरी जिले के मितौली थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी बुजुर्ग मिश्रीलाल पुत्र स्व. डल्ला शनिवार को अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने मीडिया को बताया कि 6 मार्च 2026 को वह अपने बेटे के पास इलाज के लिए ₹10,000 लेकर लखीमपुर जा रहे थे।