नौगांव: छतरपुर में उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए लुगासी चौकी प्रभारी ओशो गुप्ता को एसपी आगम जैन ने किया सम्मानित
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे छतरपुर एसपी आगम जैन द्वारा ओशो गुप्ता को सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी ओशो गुप्ता ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 95 प्रतिशत मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया। उनकी इसी सक्रियता और बेहतरीन पुलिसिंग को देखते हुए उन्हें मार्च माह के अंतिम सप्ताह में यह सम्मान प्रदा