बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने अगरस ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। पकड़े गए अभियुक्त पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। पवन पुत्र नरेश पाल निवासी अगरस थाना फतेहगंज पश्चिमी का रहने वाला है।