बीकानेर: बीकानेर स्थापना दिवस पर श्रीलक्ष्मीनाथ मंदिर में 'चंदा उत्सव' का आयोजन, परंपरा की झलक दिखी
शहर के 539वें स्थापना दिवस के अवसर पर श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति, जिला प्रशासन और बीकानेर विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर स्थित गणेश मंदिर में ‘चंदा उत्सव’ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जेठानंद व्यास, सीओ सिटी अनुज डाल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। परंपरागत गीतों के साथ चंदा उड़ा कर शहर की खुशहाली की कामना क