बिसवां: बिसवां कोतवाली क्षेत्र में एक रात में तीन घरों में हुई चोरी की वारदात, पुलिस जांच में जुटी
बिसवां कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोर बेखौफ होकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस के लिए चुनौती बन चुके इन चोरों ने बीती देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामला मोहल्ला चिड़ीमारी टोला का है, जहां चोरों ने तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाया और करीब एक लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। दो घरों में चोरी की घटना हुई वहीं एक घर में चोर असफल रहे।