परिहार: चांदी रजवाड़ा सलुइस गेट से खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश
चांदी रजवाड़ा में सलुइस गेट से छोड़ा गया पानी अधूरा पईन निर्माण के कारण खेतों तक नहीं पहुँच पा रहा है। किसान राम दरेश सिंह और मिथलेश राम ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि विभागीय लापरवाही से फसलें सूखने के कगार पर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो आंदोलन होगा।