परिहार: परिहार में दुर्गा पूजा पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
दुर्गापूजा की शुरुआत को लेकर परिहार में रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। दुर्गा मंदिर से आरंभ हुई यह शोभायात्रा मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई।कलश लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।