कोंडागांव: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।