झालरापाटन: गोलाना गांव में शराबी ने लाठियों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल किया
झालावाड़ के गोलाना गांव में एक शराबी ने युवक पर लाठी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह बताया कि गांव का रहने वाला कमल लाल बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था उसी समय एक शराबी युवा लाठी लेकर आया और लाठी से पीट-पीटकर उसका पैर तोड़ दिया।