सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में गुड़ा फाटक के पास चलती बाइक से गिरी महिला को पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया और फरार हो गया। हादसा बुधवार दोपहर 3:30 का है। मृतका की पहचान कमल रानी राठौर (40) निवासी राजोला दलपतपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।