संतकबीरनगर के मेहदावल तहसील परिसर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और राजस्व-पुलिस विभाग के अधिकारियों ने फलदार व छायादार पौधे लगाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश दिया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह और प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।