बागपत: बड़का ग्राम पंचायत की सस्ते गल्ले की दुकान में आरक्षण बदलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
बागपत के बड़का गांव में सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को करीब दोपहर 12:30 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पहले दुकान का आरक्षण सामान्य श्रेणी के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरक्षण परिवर्तन के दौरा