पहाड़ी: पहाड़ी के सोमका गांव में कटे सिर के साथ अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, लड़की भागने पर वारदात को अंजाम देने का आरोप!
पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सोमका में उस समय सनसनी फैल गई जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव कटे सिर की अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। शनिवार सुबह 10 बजे का मामला।