बहोरीबंद: दो साल से अधूरी नल-जल योजना, डीहुंटा के ग्रामीण निजी बोर से प्यास बुझाने को मजबूर
कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डीहुंटा में इन दिनों पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। गर्मी की शुरुआत में ही गांव में पानी के लिए हाहाकार मच गया है और ग्रामीण निजी बोरबेल के सहारे अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। ग्रामीण रोशन झारिया, मंत्री चौधरी, नेकराम पटेल और इनायत अली ने बताया कि गांव में पानी की भीषण समस्या है।